Home » News Update » अनिल गुप्ता बने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के बोकारो जिलाध्यक्ष, प्रदेश कमेटी में भी मिली नई जिम्मेदारी।

अनिल गुप्ता बने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के बोकारो जिलाध्यक्ष, प्रदेश कमेटी में भी मिली नई जिम्मेदारी। 

फुसरो: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की सांगठनिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अनिल गुप्ता को पुनः बोकारो जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन के साथ ही संगठन की प्रदेश कमेटी में भी बोकारो जिले के कई वरिष्ठ सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की मजबूती के लिए किए गए विस्तार में जिले से तीन प्रमुख चेहरों को प्रदेश स्तर पर स्थान दिया गया है। इसमें रमेश प्रसाद नायक चलकरी को संगठन मंत्री प्रदेश कमेटी

​अनूप कुमार जरीडीह बाजार को मीडिया प्रभारी प्रदेश कमेटी तथा जानकी साव बोकारो थर्मल को प्रचार मंत्री प्रदेश कमेटी बनाया गया है।

​जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः जिम्मेदारी मिलने पर अनिल गुप्ता ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नितेश ने जो विश्वास मुझ पर और मेरी पूरी टीम पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। श्री गुप्ता ने कहा कि मेरी प्राथमिकता संगठन की आवाज को समाज के हर घर और अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार, बहुत जल्द ही पूरे बोकारो जिले में प्रखंड, नगर और पंचायत स्तर तक संगठन की इकाइयों का विस्तार किया जाएगा।

​अनिल गुप्ता और नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाज के लोगों में भारी उत्साह है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भुनेश्वर साहू, राजेश साहू, सहदेव साव, वीरेंद्र साव, उमेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, शंकर गुप्ता, बच्चन प्रसाद, मनोज गुप्ता, सिंटू प्रसाद, रामजी गुप्ता, रामानंद गुप्ता, गोपाल गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, अरुण साहू, सौरव गुप्ता, सुदेश साव, जगदीश साव और बैजनाथ साव सहित दर्जनों समाज के गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal