Home » News Update » आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत, गांव में शोक

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत, गांव में शोक

डुमरी: डुमरी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मधगोपाली पंचायत के घुटबाली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय घनश्याम महतो की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही डुमरी विधायक जयराम महतो, मधगोपाली पंचायत के मुखिया जागेश्वर महतो तथा पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण महतो ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद अंचल अधिकारी एवं निमियाघाट थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

विनय पांडेय की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal