बोकारो जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
कथारा: कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आरसीएमयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह को जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के पदाधिकारियों द्वारा कथारा में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।समारोह में राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को पुष्पगुच्छ पुष्पमाला, पगडी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने की, जबकि संचालन राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के अध्यक्ष विजय यादव ने किया।इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के अध्यक्ष विजय यादव, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, सचिन सुजीत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारि और सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वक्ताओं ने अजय कुमार सिंह को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाए जाने पर खुशी जताई और कहा कि यह नियुक्ति पार्टी के लिए गर्व की बात है।प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि अजय सिंह लंबे समय से मजदूरों गरीबों और शोषितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस की आवाज और धारदार होगी। वे पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि अजय भैया जमीन से जुड़े नेता हैं। बेरमो की हर समस्या से वे वाकिफ हैं।सचिव सुजीत मिश्रा ने कहा कि अजय भैया को कांग्रेस जिला अध्यक्ष के द्वारा जो जिमेवारी दी है उससे पार्टी को जिले में नई ऊर्जा मिलेगी।
राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के कोषाध्यक्ष राजू वर्मा ने कहा कि इस नियुक्ति से पूरे बेरमो क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।सम्मानित होने के बाद अजय कुमार सिंह ने झारखंड एव बिहार के पूर्व मंत्री मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना और मजदूर वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने आगे कहा कि महंगाई बेरोजगारी और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस को और अधिक सशक्त होकर संघर्ष करना होगा।कार्यक्रम के अंत में देश और पार्टी की तरक्की के लिए संकल्प लिया गया। मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के अध्यक्ष विजय यादव,सचिव सुजीत मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा,राजेश शर्मा,सूर्य कांत त्रिपाठी,सुनीता सिंह,उत्तम कुमार,कमलकांत सिंह,देवाशीष आस,चंद्रशेखर प्रसाद,मोहम्मद नसीम,श्याम नंदन मंडल,संतोष सिन्हा,महेश कुमार, संदीप रवानी,मो सबीर अहमद,बिनोद यादव,अमनदीप सिंह, गणेश महतो, अस्वनी कुमार,दीपक कुमार, बिन्दु चन्द हेम्ब्रम, रमाकांत सिंह, मनोज सिंह,सुरेश ठाकुर,अर्जुन करमाली,भीकम कुमार,बिजय नायक,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
