तेनुघाट: देश की आन, बान और शान के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देने वाले माँ भारती के अमर सपूतों ने जिस अप्रतिम त्याग और बलिदान की गाथा प्रस्तुत की उसका प्रमाण है कारगिल विजय। 26 जुलाई 1999 के दिन ही भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर खदेड़कर अपना परचम लहराया। इस काम को अंज़ाम देने के लिए देश के अनेक वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज की प्रार्थना सभा कारगिल विजय दिवस के रूप में मनायी गई। इस अवसर पर आर्यन राज कक्षा पाँचवीं एवं तिश्या अग्रवाल कक्षा सातवीं ने क्रमशः हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यक्रम शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद तिवारी एवं प्रभात कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जयंत कुमार के सहयोग से संपन्न हुआ।
सी सी ए प्रमुख मो. असगर अली एवं संदीप कुमार यादव एवं सूरज कुमार (खेल शिक्षक) के निर्देशन में विद्यालय के विविध दायित्वों को जिम्मेदारी से निर्वहन करने के लिए विद्यार्थियों को कार्यभार सौंपा गया। हलधर महतो ने नव निर्वाचित सदस्यों को पद एवं दायित्वों के उचित निर्वहन करने की शपथ दिलाई। आज नव निर्वाचित सदस्यों में क्रमशः हिमांशु कुमार (हेड ब्यॉय), कृति झा (हेड गर्ल), भावना भारती (सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख), विशाल कुमार दास (स्पोर्ट्स कैप्टन), इसी प्रकार हाऊस कैप्टन एवं उप कैप्टन(बालक/बालिका) दयानंद हाऊस से सुधांशु रंजन, शुभांगी कुमारी एवं सोहन लाल पाल, कुमारी अनन्या, हंसराज हाऊस से हिमांशु कुमार, पुष्पांजलि कुमारी एवं अजमल रेहान, कोमल कुमारी, श्रद्धानंद हाऊस से गुलाम मोहिउद्दीन, अनन्या कश्यप एवं रुद्र गुप्ता, सृष्टि कुमारी तथा विरजानंद हाऊस से विशाल कुमार, कांक्षीराज लक्ष्मी एवं पृथ्वी देव सिंह चौहान, नाज़नीन परवीन को चुना गया। इस अवसर पर योगेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थ शंकर दे, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, साक्षी श्रेया आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ सह छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
