Home » News Update » अधिवक्ताओं से मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेजा गया।

अधिवक्ताओं से मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेजा गया।

कथारा: कथारा ओपी पुलिस ने अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे झिरकी बस्ती निवासी कुलदीप यादव (पिता- स्वर्गीय मोहन यादव) ने तेनुघाट से लौट रहे अधिवक्ता राजीव तिवारी एवं सुरेश राम पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके झिरकी बस्ती स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में गोमिया (कथारा ओपी) कांड संख्या 102/26, दिनांक 02 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 126(2), 115(2), 109, 352 एवं 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal