तेनुघाट (बोकारो): भारतीय जनता पार्टी, पेटरवार मंडल के अंतर्गत तेनुघाट में आयोजित मासिक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आदरणीय देवनारायण प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, मंडल प्रभारी राजेश कुमार पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष लालबहादुर शर्मा, मंडल महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए देवनारायण प्रजापति ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को संगठन में अधिक से अधिक अवसर और जिम्मेदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह महिलाओं को संगठन से जोड़कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए, जिनसे राज्य के विकास को नई दिशा और गति मिली। उन्होंने कहा कि उस कार्यकाल में शुरू की गई अनेक विकास योजनाओं की चर्चा आज भी जनता के बीच होती है और वे झारखंड के विकास की मजबूत नींव का प्रतीक हैं।
श्री प्रजापति ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
