Home » News Update » मुंबई में शिवानी शर्मा का बड़ा कदम, 50 बच्चों को लैपटॉप बांटकर फाउंडेशन की शुरुआत

मुंबई में शिवानी शर्मा का बड़ा कदम, 50 बच्चों को लैपटॉप बांटकर फाउंडेशन की शुरुआत

झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा ने मुंबई में लॉन्च किया फाउंडेशन

50 बच्चों को बांटे गए लैपटॉप और स्पोर्ट्सवियर

शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

मुंबई के बाद अब रांची में होगा फाउंडेशन का विस्तार

रांची कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद

Jharkhand: झारखंड की बेटी और अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक नई पहल की है। मुंबई में 9 अगस्त को शिवानी शर्मा ने अपने ShivaniSharma Foundation की आधिकारिक शुरुआत की। फाउंडेशन का मूल मंत्र है—छोटा कदम, बड़ा प्रभाव।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान 50 बच्चों को लैपटॉप और स्पोर्ट्सवियर वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें तकनीक के जरिए आगे बढ़ने का अवसर देना है।

फाउंडेशन शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ महिला एवं बाल सशक्तिकरण, खेल, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, कला-संस्कृति और सामुदायिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में काम करेगा।

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर, सांसद संजय दीना पाटिल समेत सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

अब इस पहल का अगला पड़ाव झारखंड है। शिवानी शर्मा जल्द ही रांची में फाउंडेशन के कार्यक्रम के जरिए अपनी सामाजिक पहल का विस्तार करेंगी। आयोजकों के मुताबिक रांची में होने वाले कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

शिवानी शर्मा का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि हर बच्चे को शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर मिले और महिलाएं अपने अधिकारों और क्षमताओं को पहचानकर आत्मनिर्भर बनें।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal