Home » News Update » डीवीसी कोनार द्वारा टीबी मरीजों को पोषण किट की छठी किस्त का वितरण, उपायुक्त हेमंत सती ने 60 मरीजों को सौंपा किट

डीवीसी कोनार द्वारा टीबी मरीजों को पोषण किट की छठी किस्त का वितरण, उपायुक्त हेमंत सती ने 60 मरीजों को सौंपा किट

बेरमो: केंद्र सरकार की निक्षय योजना के अंतर्गत डीवीसी कोनार द्वारा टीबी मरीजों हेतु पोषण किट की छठी किस्त का वितरण किया गया। 21.11.2026 को विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती द्वारा 60 टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया।

यह वितरण डीवीसी कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के निर्देश पर डीवीसी सीएसआर कोनार और डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी के सहयोग से किया गया। मौके पर विष्णुगढ़ प्रखंड सदर चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर योगेंद्र कुमार, डीवीसी सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, एसटीएस के शुभम और राजेश कुमार, टेकलाल महतो उपस्थित थे। इस अवसर पर डीवीसी कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा की डीवीसी कोनार केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है। टीबी जैसे गंभीर रोग से लड़ रहे मरीजों को पोषण किट देना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार की निक्षय योजना के तहत हम लगातार छठी किस्त तक मरीजों को पोषण सहयोग दे रहे हैं और आगे भी यह सहयोग जारी रहेगा।”हमारा उद्देश्य है कि कोई भी टीबी मरीज कुपोषण के कारण इलाज से पीछे न हटे। डीवीसी सीएसआर के माध्यम से हम स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में लगातार काम करते रहेंगे।

रिपोर्ट -राजेश सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal