Home » News Update » झांझरिया पर अवैध खनन का आरोप,तेज रफ्तार ओवरलोड हाइवा से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा: मुखिया महावीर प्र.साहू

झांझरिया पर अवैध खनन का आरोप,तेज रफ्तार ओवरलोड हाइवा से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा: मुखिया महावीर प्र.साहू

बिना अनुमति गैरमजरूआ जमीन से मिट्टी उठाने पर बवाल, मुखिया ने रुकवाया काम

टंडवा (चतरा): प्रखंड क्षेत्र में रेलवे परियोजना में कार्यरत झांझरिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कथित तौर पर ग्राम करममोड़ से बिना अनुमति गैरमजरूआ जमीन से मिट्टी उठाकर ग्रामीण सड़क के रास्ते ढुलाई किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया महावीर प्रसाद साहू ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और मिट्टी उठाने का काम रुकवा दिया। मुखिया महावीर प्रसाद साहू ने आरोप लगाया कि कंपनी के ओवरलोड हाइवा तेज रफ्तार से ग्रामीण सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कें भारी वाहनों के परिचालन के लिए नहीं बनी हैं। इसके बावजूद इन सड़कों से ओवरलोड हाइवा का परिचालन कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। मुखिया ने सवाल उठाया कि आखिर किसके आदेश और अनुमति से सरकारी गैरमजरूआ जमीन से मिट्टी का उठाव किया जा रहा है? बिना सक्षम प्रशासनिक अनुमति के सरकारी जमीन से मिट्टी निकालना गंभीर मामला है। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा ग्रामीण सड़कों से ओवरलोड हाइवा के परिचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है। अब सवाल यह है कि सरकारी जमीन से मिट्टी उठाने की अनुमति किसने दी और ग्रामीणों की सुरक्षा को ताक पर रखकर भारी वाहनों का परिचालन किसके संरक्षण में कराया जा रहा है?

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal