स्वांग में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन, महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

बेरमो: श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति, स्वांग द्वारा आयोजित चतुर्थ वर्षीय गणेश महोत्सव का समापन भव्य विसर्जन के साथ हुआ। 18 सितंबर को विधिवत पूजन, हवन, कन्या पूजन और खिचड़ी महाप्रसाद के बाद 19 सितंबर को ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण निकाला गया। महिलाओं एवं बच्चों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गणपति […]

जनता मजदूर संघ ने मगध परियोजना के नए PO राकेश कुमार का किया स्वागत

शॉल और श्रीफल देकर दी शुभकामनाएं, महिला मोर्चा की रही दमदार उपस्थिति। टंडवा(चतरा) मगध परियोजना में नए परियोजना पदाधिकारी (PO) के रूप में कार्यभार संभालने पर श्री राकेश कुमार को जनता मजदूर संघ द्वारा सम्मानित किया गया। रविवार (20 सितंबर 2026) को यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल (नारियल) भेंट […]

बेरमो विधायक की पहल से टली सफाई कर्मियों की हड़ताल,वार्ता के बाद बनी सहमति। 

21 सितंबर 2026 से प्रस्तावित था अनिश्चितकालीन आंदोलन, सकारात्मक बातचीत के बाद अगले आदेश तक हड़ताल स्थगित। फुसरो: नगर परिषद के वेस्ट मैनेजमेंट में कार्यरत सफाई कर्मियों द्वारा 21 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के प्रस्ताव को लेकर रविवार 20 सितंबर 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मामले की गंभीरता को देखते […]

कोनार डैम दीपों की रोशनी से जगमगाया, सेवा संकल्प-2026 पर परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के नेतृत्व में भव्य दीप प्रज्वलन।

बेरमो: राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (NDSA), जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के आह्वान पर देशभर में मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प-2026’ पखवाड़ा के तहत बुधवार को कोनार डैम परिसर में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कोनार परियोजना के ऊर्जावान और जनप्रिय परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने किया। […]

बोकारो थर्मल को मिला नया थाना प्रभारी: रोहित कुमार सिंह ने संभाला पदभार, कहा – अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

बेरमो: बोकारो थर्मल थाना में शुक्रवार को नए थाना प्रभारी के रूप में 2012 बैच के पुलिस पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह बेरमो थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे।   थाना पहुंचने पर निवर्तमान थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया […]

ड्यूटी के दौरान पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत 

पलामू: जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, डगरा पिकेट मे तैनात सैप के एक सूबेदार ने शनिवार सुबह अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जो उन्हें मौके पर ही मौत हो गई, मृतक जवान की पहचान सैप सूबेदार बुचून पाल के रुप मे हुई […]

बोकारो में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 अधिकारी इधर से उधर

बोकारो: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत जिले के 24 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 14 पुलिस निरीक्षक और 10 पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादला आदेश के बाद जिले के कई थानों के थानेदार भी बदल […]

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर

गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा गिरिडीह महानगर की ओर से गुरुवार को शहर स्थित विवाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।   शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों […]

चन्द्रपुरा में डबल मर्डर : अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती को मारी गोली, मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

बोकारो: जिले के चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी पश्चिम पल्ली आवासीय कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अज्ञात अपराधियों ने 65 वर्षीय नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस जानलेवा हमले में उनका पुत्र रोहित सिन्हा भी गोली लगने से गंभीर रूप से […]

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समारोह का भव्य आयोजन 

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में बुधवार को हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, सम्मान एवं इसके अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एन. शर्मा ने की। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य सहित डॉ. अनुज, डॉ. दीपिका, डॉ. पूनम एवं प्रो. […]