कथारा: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कथारा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक (जीएम) के रूप में राजीव सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के साथ ही कथारा क्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार की शुरुआत हुई है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कोयला उत्पादन, उत्पादकता और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
