Home » News Update » सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत वेंडर जागरूकता बैठक का सफल आयोजन।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत वेंडर जागरूकता बैठक का सफल आयोजन।

बेरमो: डीवीसी, बीटीपीएस के सम्मेलन कक्ष में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत संविदा एवं सामग्री (C&M) विभाग, बीटीपीएस के सहयोग से विक्रेता (Vendors) जागरूकता बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव ने की। बैठक में महाप्रबंधक (मानव संसाधन)अलेक्जेंडर कुजूर, सभी उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर संविदा एवं सामग्री विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल सिंह एवं उप महाप्रबंधक अबुजर सिबली ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा सतर्कता से संबंधित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में 30 से अधिक वेंडर प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र में विक्रेताओं के प्रश्नों का उत्तर दिया गया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। इससे उन्हें सतर्कता संबंधी प्रक्रियाओं एवं कार्यप्रणालियों के प्रति जागरूक बनाने में सहायता मिली। कार्यक्रम का समापन सक्रिय सहभागिता एवं सार्थक विचार-विमर्श के साथ सफलतापूर्वक हुआ।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal