बेरमो: डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर एवं एडीएम भवन परिसर में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों,कर्मचारियों और प्रशिक्षु युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.इस अभियान के तहत डीवीसी एडीएम बिल्डिंग में जीएम एचआर एए कुजूर ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने जीवन में कभी भी नशा न करने और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक बनाने की दृढ़ शपथ दिलाई.वहीं दूसरी ओर, सीएसआर कार्यालय स्थित ट्रेनिंग सेंटर में वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चैधरी ने वहां मौजूद ट्रेनीज युवतियों और कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया.इस आयोजन के दौरान वरीय प्रबंधक एचआर पार्थ सारथी मुखर्जी,प्रबंधक सुनील कुमार,अंजू बोईपाई, अंकित राज, भोला महतो, नवीन पाठक और भैरव महतो समेत बड़ी संख्या में डीवीसी के अधिकारी,कर्मचारी और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियां उपस्थित रहीं।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
