Home » News Update » कथारा वाशरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

कथारा वाशरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

कथारा: कथारा वाशरी में गुरुवार को संविधान दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण एवं संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, मानव संसाधन अधिकारी गुरु प्रसाद मंडल, मैनेजर विक्रम कुमार, अनंत कुमार पासवान, संचालक मोहम्मद फिरोज, कार्यक्रम प्रभारी राजू रविदास, एसीसी सदस्य मोहम्मद मिनहाजुल आबेदीन, पीसीसी सदस्य बैधनाथ दुबे, सर्वेक्षक मोहम्मद नसीम परवेज, महिला प्रबंधक सुश्री आशी चौहान, मानस सिन्हा सहित कथारा वाशरी के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में मजदूर साथी उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट करते हुए संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ-साथ नागरिकों को अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में बाबा साहेब के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal