तेनुघाट: संविधान दिवस के अवसर पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को न्यायिक पदाधिकारियों ने संविधान की शपथ ली। इस दौरान प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी डी.एन. शुक्ला ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों और न्यायिक कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए…… कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पाण्डेय, जिला जज प्रथम फहीम किरमानी, जिला जज द्वितीय सूर्यमनी त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पाण्डेय सहित न्यायिक कर्मी सभी ने शपथ लिया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों ने न्यायिक कर्मियों को संविधान का सम्मान करने तथा उसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी ने संविधान के मूल्यों और आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

