नियोजनालय में भर्ती कैंप का आयोजन, 23 युवाओं का हुआ अंतिम चयन।

बेरमो: झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में नियोजनालय बोकारो थर्मल द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया।   यह कैंप नियोजन पदाधिकारी मो. इमरान फारुकी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में […]

ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई ने महाप्रबंधक ओ एंड एम राजेश विश्वास का गर्मजोशी से किया स्वागत, सहयोग का दिया भरोसा

बेरमो: डीवीसी बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) में पदस्थापित महाप्रबंधक (ओ एंड एम) राजेश विश्वास का ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बुधवार को ईडीसीएल का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा और उन्हें सम्मानित किया। ईडीसीएल के अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी (वरीय प्रबंधक, सीएसआर) ने शाल ओढ़ाकर और सचिव […]

देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में डीएवी कथारा ने हासिल किया दूसरा स्थान

सुर-ताल, अनुशासन और शानदार प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने जीता सबका दिल कथारा: डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो के तत्वावधान में मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में अंतर-विद्यालयी देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय […]

महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कल पहुंचेंगे पतरातु, तीन गांवों में एकल अभियान के कार्यों का करेंगे अवलोकन

पतरातु (रामगढ़): झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार का 14 अक्टूबर को पतरातु प्रखंड के तीन गांवों में आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।   राज्यपाल हरिहरपुर पंचायत के राजाबेड़ा, तालाटांड पंचायत के बरतुआ तथा हफुआ पंचायत के ईचापिरी गांव पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर […]

ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई ने नवनियुक्त परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव का गर्मजोशी से किया स्वागत, सहयोग का दिया भरोसा

बेरमो /डीवीसी बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) में नवनियुक्त परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण करने पर ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई की ओर से रविवार को एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ईडीसीएल प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना प्रधान को शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। ईडीसीएल के अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी (वरीय प्रबंधक, सीएसआर) […]

सत्यलोक संस्था ने दुर्गा पूजा पर जरूरतमंद महिलाओं में बांटी 22 साड़ियां, बच्चों में बांटी खुशियां

बेरमो: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था “सत्यलोक – एक नई आशा” ने गोमिया स्थित माहेर संस्था में साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था ने वहां रह रही 22 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया और बच्चों के बीच टॉफियां बांटकर खुशियां साझा कीं।   संस्था की सदस्य श्वेता सिन्हा, […]

मुख्य महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरिया को पदोन्नति पर मिली भावभीनी विदाई, तबादले से डीवीसी कामगार संघ दुखी

बेरमो: डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया को पदोन्नति देकर डीवीसी मुख्यालय कोलकाता तबादला कर दिया गया है। रविवार को डीवीसी कामगार संघ एवं शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी। कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव रूपायन मंडल एवं अध्यक्ष […]

झिरकी के मो. कैफ रजा ने BBMKU में हासिल किया स्वर्ण पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित।

समाजशास्त्र में विश्वविद्यालय टॉपर बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान, उपमुखिया अकरम रजा और समाजसेवी जुनेद आलम ने किया सम्मानित गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत झिरकी पंचायत की झिरकी बस्ती निवासी मो. कैफ रजा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय […]

BTPS बोकारो थर्मल में क्रेच सुविधा शुरू, परियोजना प्रधान सुशील कुमार अर्जरिया ने किया उद्घाटन

बेरमो: दामोदर घाटी निगम (DVC) के बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (BTPS) में शनिवार, 10 अक्टूबर को क्रेच सुविधा का विधिवत उद्घाटन किया गया। परियोजना प्रधान सुशील कुमार अर्जरिया एवं ओ एंड एम विभाग के मधुकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस सुविधा की शुरुआत की। इस अवसर पर डीवीसी के कई वरीय अधिकारी, […]

झारखंड आंदोलन के योद्धा दिवंगत भाकपा नेता मो. मनीरुद्दीन को मिला मरणोपरांत सम्मान, जिला प्रशासन ने परिजनों को सौंपा प्रशस्ति पत्र।

बेरमो: झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वाले बोकारो थर्मल के निवासी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोहम्मद मनीरुद्दीन को बोकारो जिला प्रशासन द्वारा मरणोपरांत प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। प्रशासन की ओर से दिया गया यह सम्मान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव […]