Home » News Update » मोती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

मोती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

बोकारो: जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र में मोती पहनाकर दोष दूर करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आज 14 सितंबर 2026 सोमवार को तेनुघाट जेल भेज दिया है, जबकि उसके चार साथी फरार हैं।पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 13 सितंबर 2026 को वादी लालचंद महतो, पिता महानंद महतो, ग्राम-पंचायत जैना, थाना जरीडीह की फुआ सुमिता देवी, पति स्व० तारकेश्वर महतो, ग्राम बांधगोडा साईड, थाना चास की रहने वाली अपने भाई के घर आई थीं। दोपहर करीब 01.15 बजे पड़ोसी के घर जाने के क्रम में दो व्यक्ति उनके पास आए और मोती जैसा स्टोन दिखाकर बोले कि इसे धारण कर लो, इससे तुम्हारे घर का दोष, रोग-दुख सब खत्म हो जाएगा और धन की प्राप्ति होगी।आरोपियों ने महिला से कहा कि अपने गले का चैन और कान का टॉप जमीन में रख दो और आंख बंद कर ॐ का उच्चारण करो। एक मिनट में माता का दर्शन होगा और मोती फ्री में मिल जाएगा। महिला के आंख बंद करते ही दोनों व्यक्ति सोने का चैन और कान का टॉप्स लेकर भागने लगे। महिला के चोर-चोर चिल्लाने पर उसके भतीजे वादी लालचंद महतो ने दौड़कर जैनामोड़ शराब दुकान के पास बाइक के पीछे बैठे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। दूसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम इस्लाम, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता कल्ला, ग्राम कुतुबपुर, थाना नानौता, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बताया। पूछताछ में उसने फरार साथियों के नाम असगर अली, आबिद, अख्तर अली और आजाद उर्फ गेंडा उर्फ एजाज बताए, सभी ग्राम ठंडानाला, थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।इस संबंध में जरीडीह थाना कांड संख्या 152/26 में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को आज 14 सितंबर 2026 को तेनुघाट जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोने जैसा दिखने वाला पतला चैन, एक जोड़ी कान का टॉप्स और एक सफेद डब्बा में सफेद रंग का मोती बरामद किया है। आरोपी का अपराधिक इतिहास भी रहा है, इसके खिलाफ छत्तीसगढ़, दुमका और चास थाने में पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal