Home » News Update » अभियंता विकास की तकनीकी रीढ़ : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

अभियंता विकास की तकनीकी रीढ़ : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

रांची: नामकुम में मंगलवार को डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड की ओर से 59वें अभियंता दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। डिप्लोमा अभियंता संघ की ओर से मंत्री का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि अभियंता किसी भी राज्य के विकास की तकनीकी रीढ़ होते हैं। जलापूर्ति, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और जनहित की योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारने में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के समग्र विकास के लिए तकनीकी दक्षता, गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना जरूरी है। उन्होंने सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य एवं जनहित में समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में डिप्लोमा अभियंता संघ के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में अभियंता एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal