बेरमो: दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोनार परियोजना के सम्मेलन कक्ष में हिंदी दिवस के अवसर पर 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही हिंदी पखवाड़े के कार्यक्रमों का विधिवत आगाज हुआ।
इस अवसर पर परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी भारत की राजभाषा है और यह हमारे देश की पहचान एवं गौरव से जुड़ी भाषा है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि “सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन कार्यों में यथासंभव हिंदी में ही कार्य और हस्ताक्षर करें। हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
हिंदी पखवाड़े के दौरान राकेश कुमार ,कार्यालय अधीक्षकने उक्त तिथियों में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन के बारे में जानकारी दी l जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इसका उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने हिंदी राजभाषा के बारे में बड़े ही सहजता से अपनी अपनी बातों को रखा और राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। उद्घाटन समारोह में वरीय प्रबंधक (विद्युत) विशाल यादव प्रबंधक (विद्युत ) गौतम कुमार चंदन कुमार , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी एन मंडल प्रबंधक (मानव संसाधन)अंशुमान अनुतोष बी एक्का ,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजाज अहमद, CSR प्रभारी सुनील कुमार , जुनियर इंजीनियर( सिविल) राउत सोरेन उच्च विद्यालय के प्राचार्य भरत किशोर महतो ,मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक, राकेश कुमार भास्कर ,अमन टोप्पो, दिनेश किस्कू मुनेश्वर लाल महेश प्रजापति सहित उपस्थित थे
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
