गांधी जयंती पर मधुपुर गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री हफीजुल हसन अंसारी

Jharkhand: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर मधुपुर गांधी चौक में गांधी हेरिटेज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री जनाब हफीजुल हसन अंसारी साहब शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को याद किया। […]
केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता पर हुई चर्चा

बेरमो: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाप्रबंधक (प्रशासन) अलेक्जेंडर ए. कुजूर, वरिष्ठ महाप्रबंधक मनीष कुमार चौधरी एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारी तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विभिन्न […]
CISF का वार्षिक निरीक्षण-सह-सुरक्षा ऑडिट, DIG अमित माथुर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बेरमो: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय, पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर द्वारा CISF इकाई बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (BTPS) का वार्षिक निरीक्षण-सह-सुरक्षा ऑडिट किया गया। उप महानिरीक्षक के इकाई परिसर में आगमन पर इकाई प्रभारी-सह-उप कमांडेंट अरुण प्रसाद द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात उप निरीक्षक आशुतोष […]
अर्जुन सेना संगठन की बैठक में संगठन मजबूती और जनसेवा को लेकर हुआ मंथन

गिरिडीह: गिरिडीह नगर क्षेत्र स्थित कुटिया मंदिर धर्मशाला में बुधवार को अर्जुन सेना संगठन की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अर्जुन बैठा ने की। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं मातृशक्ति शामिल हुईं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय […]
दुर्गा पूजा से पूर्व फुसरो बाजार की समस्याओं का होगा समाधान, पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने फुसरो नगर परिषद के अधिकारियों से की वार्ता

फुसरो: दुर्गा पूजा से पहले फुसरो बाजार और आस-पास की जन-समस्याओं को दूर करने के लिए श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने फुसरो नगर परिषद के अधिकारियों से मुलाकात की। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में फुसरो नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रेणु देवी और कार्यपालक पदाधिकारी राजीव […]
अपहरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

गोमिया: कथारा ओपी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 11 मई 2026 को अनल कुमार, पिता महेश रजवार, निवासी महली बांध, थाना गोमिया (कथारा ओपी), […]
इजराइल अंसारी की 11वीं पुण्यतिथि पर अजमत-ए-वालिदैन कॉन्फ्रेंस आयोजित।

हजारों लोगों ने की शिरकत, वक्ताओं ने वालिदैन की खिदमत और सम्मान का दिया संदेश बेरमो: बोकारो जिले के पूर्व विधायक स्वर्गीय मोहम्मद इजराइल अंसारी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार की रात अजमत-ए-वालिदैन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय इजराइल अंसारी के परिवार की ओर से किया गया था। कॉन्फ्रेंस में […]
बोकारो थर्मल के लाल ने किया कमाल: कुणाल राज किरण बने कस्टम एग्जामिनर ऑफिसर, मुंबई में मिली पहली पोस्टिंग, क्षेत्र में खुशी की लहर

बेरमो: बोकारो थर्मल के होनहार युवा कुणाल राज किरण ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रौशन कर दिया है। कुणाल का चयन प्रतिष्ठित SSC CGL परीक्षा के माध्यम से लेवल-7 के राजपत्रित पद कस्टम एग्जामिनर ऑफिसर के रूप में हुआ है। उनकी पहली पोस्टिंग देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में […]
कोनार बांध परियोजना में “स्वच्छता ही सेवा” स्लोगन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने किया नेतृत्व

बेरमो: स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जनभागीदारी एवं स्वच्छ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दामोदर घाटी निगम (डीवीसी), कोनार बांध परियोजना में “स्वच्छता ही सेवा” स्लोगन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के नेतृत्व में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कोनार परियोजना के सम्मेलन कक्ष में किया गया। […]
बोकारो थर्मल के जीएम कॉलोनी में ट्रांसफार्मर सब-स्टेशन में लगी आग, 9 घंटे तक बिजली गुल, पेयजल संकट से जूझे लोग।

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित जीएम कॉलोनी के ट्रांसफार्मर सब-स्टेशन में शॉर्ट सर्किट के कारण मुख्य केबल में अचानक आग लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत ही पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बिजली कटने के कारण कॉलोनी के एक बड़े हिस्से में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक विद्युत […]