Home » News Update » इरबा पहुंचने पर जेकेएलएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख शाहिद का भव्य स्वागत

इरबा पहुंचने पर जेकेएलएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख शाहिद का भव्य स्वागत

अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष शाकिर अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर किया अभिनंदन

ओरमांझी: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख शाहिद के इरबा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जेकेएलएम अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष शाकिर अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शेख शाहिद को फूलों की माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने को लेकर चर्चा की। शाकिर अंसारी ने कहा कि जेकेएलएम जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और उनके समाधान के लिए आवाज उठानी होगी। मौके पर मंसूर आलम, शमीम अंसारी, मेराज अंसारी, रिजवान अंसारी, साजिद अंसारी मुस्तफा अंसारी, एजाज अंसारी व पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal