गिरिडीह: दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक गिरिडीह एवं कैबिनेट मंत्री, झारखंड सरकार के निधन पर माहुरी समाज की विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में माँ मथुरासिनी मंदिर परिसर, भंडारीडीह में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माहुरी समाज के सैकड़ों लोगों के अलावा गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वक्ताओं ने स्व. सोनू के जनसेवा, समाजहित और गिरिडीह के विकास में योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से समाज और गिरिडीह जिले को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
माहुरी समाज के लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
