गिरिडीह: जिले के पीरटांड: दिवंगत झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में शनिवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के सामने मैदान में झामुमो परिवार पीरटांड़ की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा को झारखंड सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने संबोधित किया।
उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया। वंही इस मौके पर
सभा में सुदिव्य कुमार सोनू के व्यक्तित्व, संघर्ष और जनसेवा को याद करते हुए तमाम वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने गिरिडीह के विकास और आम लोगों के हितों के लिए लगातार काम किया। उनकी असमय मृत्यु से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी गहरा शोक है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभा में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
